देश को विकसित बनाने में बेटियां बड़ी भूमिका निभा रही:प्रियंका देश को विकसित बनाने में बेटियां बड़ी भूमिका निभा रही:प्रियंका
अयोध्या। सहकारिता बैंक के सभागार में भाजपा महानगर के अयोध्या मण्डल का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में महिला सुरक्षा समर्थ... देश को विकसित बनाने में बेटियां बड़ी भूमिका निभा रही:प्रियंका

अयोध्या। सहकारिता बैंक के सभागार में भाजपा महानगर के अयोध्या मण्डल का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में महिला सुरक्षा समर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर बोलते हुए पूर्व सांसद व भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कहा कि महिला सुरक्षा व सम्मान को सुनिश्चित करने के साथ साथ स्वावलम्बन के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। बेटियों के उत्थान व स्वालम्बन के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। देश को विकसित बनाने में बेटियां बड़ी भूमिका निभा रही है।
द्वितीय सत्र में व्यक्तिगत विकास पर बोलते हुए रमाकांत तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहते हुए पार्टी नेतृत्व के द्वारा दिये गये कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। तृतीय सत्र में पिछले 6 सालों में अंत्योदयी प्रयत्न पर बोलते हुए जसंवत लाल सोनकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए भाजपा ने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। चतुर्थ सत्र में हमारा विचार हमारा परिवार पर बोलते हुए मिथलेश ने कहा कि भाजपा में सभी निर्णय सामूहिक रुप से लिये जाते है। पार्टी में प्रत्येक सदस्य एक परिवार की भांति रहता है। पंचम सत्र में आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा पर बोलते हुए अमित तिवारी ने कहा कि राष्ट्रसर्वोपरि का भाव अपने भीतर समाहित करते हुए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यो को बढ़चढ़ कर करता है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में पयर्टकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं प्रदान की है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास को आत्मसात करते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य व संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेन्द्र कोरी, रामकुमार सिंह राजू, परमानंद मिश्रा, राकेश मणि त्रिपाठी, प्रतीक श्रीवास्तव, स्मृता तिवारी, सुनील सेठ, लक्ष्मण वर्मा, संजय शुक्ला, दुर्गा पाण्डेय, रमेश त्रिपाठी, निशा पाण्डेय, हरभजन गौड़, कमलाकांत सुन्दरम, प्रमोद साहू, आकाश मणि त्रिपाठी, राधेश्याम गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी डा अंशुमान मित्रा तथा मण्डल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *