

दशहरा के दिन प्रतीकात्मक रूप से रावण का दहन होगा
अयोध्याजिलेराज्य October 19, 2020 Times Todays 0

गोसाईगंज। नगर की रामलीला परंपरागत तरीके से मुकुट पूजन के साथ संपन्न हो रहा है। मुकुट पूजन के पश्चात अतुल शास्त्री जी ने रामायण का पाठ शुरू किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री नाथ गुप्त भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल व्यापार मंडल के संजय पराग केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हेमंत सभासद प्रशांत गुप्ता भाजपा नेता कन्हैया लाल भाजपा नेता शेखर जयसवाल आदि मौजूद रहे। बजरंग समिति के अध्यक्ष अशोक मोदनवाल ने बताया कि इस वर्ष मंचन की जगह केवल रामायण का पाठ चलेगा। कोरोना संकट को देखते हुए दशहरा के दिन प्रतीकात्मक रूप से रावण का दहन होगा। रामायण का पाठ भरत मिलाप के दिन संपन्न होगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.