स्मृति इरानी की वर्चुअल रैली को भाजपा ने झोकी ताकत स्मृति इरानी की वर्चुअल रैली को भाजपा ने झोकी ताकत
अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी की 27 जून को होने वाली वर्चुअल रैली के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा... स्मृति इरानी की वर्चुअल रैली को भाजपा ने झोकी ताकत

अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी की 27 जून को होने वाली वर्चुअल रैली के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा कार्यालय में महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चो, प्रकल्पों व सभी अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सभी को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। इस रैली में मोबाईलों के माध्यम से करीब 45 हजार लोगो को जोड़ने का लक्ष्य महानगर से लिया गया है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 27 जून को शाम पांच बजे रैली का आयोजन होगा। जिसके सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से लोगा साक्षी बनेंगे। इस रैली में प्रत्येक बूथ की सहभागिता सुनिश्चित की गयी है। पार्टी के कार्यकर्ता रैली की सफलता के लिए आम जन से सम्पर्क कर रहे है। वहीं सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर इसका प्रसार भी शुरु हो गया है। इस अवसर पर महंत मनमोहन दास, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, शैलेन्द्र कोरी, स्मृता तिवारी, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, डा अंशुमान मित्रा, रीना द्विवेदी मौजूद रहीं

इस विषय में जिला पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में जिले की सभी संगठनात्मक इकाईयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया। विधानसभा स्तर पर पचास हजार लोगो को रैली जोड़ने की तैयारी पार्टी के द्वारा की जा रही है। पूरे जिले से दो लाख लोग को जोड़ना का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी की वर्चुअल रैली में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गयी है। बूथ स्तर पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम जन से सम्पर्क स्थापित करने उन्हें रैली के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। पार्टी कार्यालय से रोजाना इसकी समीक्षा भी की जायेगी। सोशल मीडिया पर इसके सन्दर्भ में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रचार प्रारम्भ कर दिया है। जिसको लेकर आम जनता में भी  उत्साह नजर आ रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज वर्मा, अशोक कसौधन, राधेश्याम त्यागी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, विवेक पाण्डेय, अशोक मिश्रा, राममोहन भारती, विवेक पाण्डेय, शिवम सिंह मौजूद रहे। 

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *