महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने पर हुई चर्चा महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने पर हुई चर्चा
नीलेश विश्वकर्मा अयोध्या अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद,अयोध्या की बैठक सोहावल ब्लाक के ग्राम सभा अर्थर में श्री कुलदीप सिंह के संयोजन में सम्पन्न... महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने पर हुई चर्चा

नीलेश विश्वकर्मा

अयोध्या अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद,अयोध्या की बैठक सोहावल ब्लाक के ग्राम सभा अर्थर में श्री कुलदीप सिंह के संयोजन में सम्पन्न हुई। इसमें महाराणा प्रताप जी के जनपद में भव्य मूर्ति अनावरण कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही बलिया कांड में वहां के विधायक सुरेंद्र सिंह का समर्थन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की संचालन जिला उपाध्यक्ष जे बी सिंह ने किया। महाराणा प्रताप जी की भव्य मूर्ति अनावरण हेतु कल्याण परिषद के सोहावल ब्लाक अध्यक्ष धन्ना सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ सहयोग राशि भी दिया,जिसमे महीप सिंह,ओमप्रकाश सिंह आदि हैं। साथ ही क्षत्रिय बन्धुओं से अनुरोध किया कि मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होकर क्षत्रियो का गौरव बढ़ाएं।
बैठक में विशेन क्षत्रिय समाज अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह,बैसवारा क्षत्रिय समाज अध्यक्ष अमरनाथ सिंह,जिला पंचायत सदस्य मिंटू सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह’अनूप”, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह”टिल्लू”, चन्द्रदेव सिंह प्रधान, सतनाम सिंह प्रधान,अनिल सिंह कल्याण परिषद के संरक्षक नवरंग सिंह,जिला महामंत्री सूर्यभान सिंह,संगठन मंत्री रवींद्र सिंह, समर बहादुर सिंह , रुद्रभान सिंह, ओमप्रकाश सिंह,मीडिया प्रभारी नगर अमरदीप सिंह”रिंकू”सहित स्थानीय क्षत्रिय बन्धु उपस्थित हुए।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *