

मिशन शक्ति अभियान को संचालित किये जाने का दिया निर्देश
अयोध्याजिलेराज्य October 16, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने शासन के निर्देश पर परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों को आगामी नवरात्रि में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान में मिशन शक्ति अभियान को संचालित किये जाने का निर्देश प्रदान किया। यह अभियान 17 अक्टूबरए 2020 से 25 अक्टूबरए 2020 तक महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं आत्मरक्षाए पास्को एक्ट एवं महिला अपराध सम्बन्धित कानूनों का वृहद प्रचार.प्रसार के लिए संस्थानों द्वारा विशेष अभियान संचालित किये जायेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि कुलपति के आदेशानुसार विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान में मिशन शक्ति अभियान को संचालित किये जाने की सूचना प्रदान कर दी गई है। इसमें वेबिनार के माध्यम विषय.विशेषज्ञों के सहयोग से महिलाओं की सुरक्षाए लैगिक हिंसाए घरेलू हिंसाए पास्को एक्टए महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090ए 108ए 102ए 112ए 181 एवं बाल विवाहए कन्या भू्रण हत्या सम्बधी एवं अन्य प्रचालित कानूनों की भी जानकारी प्रदान की जायेगी। अभियान में एनएसएस एवं एनसीसी का सहयोग किस प्रकार लिया जाये इसकी रूपरेखा तैयार की जायेगी।
कुलसचिव ने बताया कि इसमें वे शिक्षक जो अभिभावक भी है उनके द्वारा बालिका सुरक्षा की शपथ भी ली जायेगी। मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रावधानों के विषय में जानकारी प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही छात्रों को बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई जायेगी कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं का सम्मान करेंगे और उनके सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। इसी प्रकार अभिभावकों को भी शपथ दिलाई जायेगी कि वे बेटा और बेटी में भेदभाव नही करेंगे। संस्थान द्वारा छात्राओं को आपातकाल में आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण आॅनलाइन प्रदान किया जायेगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.