भाजपा में सबसे ज्यादा सम्मान कार्यकर्ताओं का: अनूप भाजपा में सबसे ज्यादा सम्मान कार्यकर्ताओं का: अनूप
अयोध्या। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता के जनपद आगमन पर मवई से लेकर अयोध्या तक दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया गया।... भाजपा में सबसे ज्यादा सम्मान कार्यकर्ताओं का: अनूप

अयोध्या। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता के जनपद आगमन पर मवई से लेकर अयोध्या तक दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया गया। महामंत्री बनने के बाद वह पहली बार अयोध्या आये थे। मवई चौराहा पर ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी व अशोक कसौधन, मोहम्मदपुर चौराहा पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, रौनाही टोल प्लाजा पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अरुण तिवारी, पूरेकाशीनाथ पर जनमेजय बाबा व शहर की सीमा सहातदतगंज पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में स्वागत किया गया।
प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा में सबसे ज्यादा सम्मान कार्यकर्ताओं का है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ पार्टी समाज के बीच में उपस्थिति दर्ज कराती है। सरकार की नीतियों से आम जनता में उत्साह है। अपराध, भय मुक्त परिवेश का निर्माण किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति पार्टी संकल्पित है। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमलेश श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, विद्याकांत द्विवेदी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, विकास सिंह, सचिन सरीन, रमेश पाण्डेय, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, राजेन्द्र गुप्ता, अरविंद सिंह, राजू सिंह, विजेता जायसवाल, रीता शर्मा, सुनीता उपाध्याय, शिवम सिंह, राजेश सिंह, अंशुमान मित्रा मौजूद रहे। वहीं अयोध्या पहुंचने पर उन्होने हनुमानगढ़ी में दर्शन किया। जहां कसौधन समाज की तरफ से प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया गया। जिसमें राजेन्द्र गुप्ता, वैद्यनाथ, रामकृष्ण, संजय कसौधन ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद वह कनक भवन में दर्शन करने गये। दर्शन के उपरान्त वह महापौर के आवास पर पहुंचे। जहां महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। महापौर के आवास पर संगठनात्मक विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *