

कामरेड जमुना सिंह के निधन पर शोक
अयोध्याजिलेराज्य October 13, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या 13 अक्टूबर 2020। जाने-माने मजदूर नेता, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकपा के वरिष्ठ नेता कामरेड जमुना सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे ।कामरेड सिंह के निधन पर जनपद में शोक का माहौल है।लोगों का कहना था कि कामरेड सिंह अपने वैचारिक पथ से विचलित हुए बगैर आम आदमी की लड़ाई समर्पित भाव से लड़ते रहे ।श्री सिंह के निधन पर तमाम राजनीतिक दलों व शहर के गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सूर्यकांत पांडे ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनपद की वाम राजनीति के एक ऐसी पहचान के रूप में जाने जाते थे जिसका कोई तोड़ नहीं था। हिंदी दैनिक व साप्ताहिक समाचार पत्र फैजाबाद की आवाज और ऑनलाइन न्यूज़ चैनल टाइम्स टुडेज के संपादक सुरेश पाठक ने कामरेड जमुना सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, जिले में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों के मजदूरों की लड़ाई लड़ने का उन्हें गहरा अनुभव था। श्री पाठक ने बताया कि तमाम सरकारी कर्मचारी आज सरकारी सेवा में सिर्फ उनके संघर्ष के कारण ही मौजूद हैं। मजदूर नेता एसपी चौबे ने बताया कि कामरेड सिंह ने 1989 में अयोध्या विधानसभा का भाकपा से चुनाव लड़ा और 16000 से ज्यादा मत पाकर अपने मजबूत जनाधार को भी साबित किया। उन्होंने कहा कि जनपद की वाम राजनीति उनके इर्द-गिर्द ही घूमती थी।
No comments so far.
Be first to leave comment below.