

समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें दर्ज
अयोध्याजिलेराज्य October 12, 2020 Times Todays News 0

दिनेश कुमार वैश्य
बाबा बाजार मवई अयोध्या/रूदौली सर्किल के तीनों थानों पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें दर्ज की गयीं जिनमे 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।कोतवाली रुदौली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी विपिन सिंह ने कहा कि समाधान दिवस मे जमीन सम्बन्धी विवाद का समाधन राजस्व कर्मियों के उपस्थिटी में ही किया जाय।समाधान दिवस में 3 शिकायतें आई जिनमें से एक का निस्तारण मौके पर किया गया।समाधान
उप जिलाधिकारी रुदौली विपन सिंह के अलावा दिवस में क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र यादव,प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत यादव,राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह, रामकेवल यादव,लेखपाल सुभाष मिश्रा,यशवंत प्रताप आदि मौजूद रहे।थाना मवई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम चेत यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 5 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें एक का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष चार शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस बिभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।वहीं थाना पटरंगा में नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में दर्ज 3 शिकायतों में दो का निस्तारण मौके किया गया।थाना पटरंगा में थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा,वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधाकर यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.