

तीन माह से गायब वृद्ध की लाश कुएं में मिली
जिलेबस्ती October 9, 2020 Times Todays News 0

परशुराम वर्मा
बस्ती
रुधौली बस्ती। मुकामी थाना क्षेत्र के टंडौठी गाँव निवासी पांच दिनों से गायब एक वृद्ध की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में गाँव के एक पुराने व जर्जर कुएं में पायी गयी है। मृतक के पुत्र ने इसकी जानकारी लिखित रूप से थाने पर दी है। जिसमे उसने कहा है कि 2 अक्टूबर से उनके पिता जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी अचानक घर कही चले गए थे। काफी खोज बीन किया गौआँ किन्तु कुछ भी पता नहीं चल पाया। बुधवार को सुबह गाँव की महिलाएं कुएं के पास गुजर रही थी। तेज बदबू आने पर कुएं में झाँका तो लाश दिखाई दिया। जो औंधे मुंह पानी में थी जिसमे कीड़े पड़ चुके थे। लाश मिलने की सूचना गाँव में तेजी से आग की तरह फैली। देखते देखते गाँव के काफी लोग इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान उसी गाँव के 85 वर्षीय वृद्ध राममिलन के रूप में हुयी। जो काफी दिनों से गायब थे। लाश मिलने की जानकारी मृतक के पुत्र ने थाने पर दी। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र मय हमराही मौके पर पहुँच कार्यवाई में जुटे हुए थे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.