

वुमेन इम्पावरमेंट विषय पर वेबिनार
अवर्गीकृत October 8, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वुमेन ग्रीवेंस एण्ड वेलफेयर सेल द्वारा वुमेन इम्पावरमेंट एण्ड जेंडर जस्टिस इन इंडिया विषय पर आज एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन कियां गया। वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने कहा कि महिलाओं के ऊपर होने वाले उत्पीड़न को रोकने के लिए सभी को मिलकर उन्हें सशक्त बनाना होगा। उनके अन्दर निर्णय लेने की खुद क्षमता का विकास करना ही महिला सशक्तीकरण है। कुलपति ने समाज की स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज किस दिशा में जा रहा है। इस समाज ने महिलाओं को उपभोग का समान समझा है। वर्तमान समय में टेलीविजन पर आने वाले विज्ञापन इस उपभोक्तावादी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे है।
वेबिनार की मुख्य अतिथि एडवांस सेंटर फाॅर वुमेन स्टडीज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की निदेशक प्रो0 अजरा मुशावी ने कहा कि किसी परिवार को चलाने के लिए पति एवं पत्नी की अहम भूमिका होती है। इन दोनों में सामजस्य नही है तो परिवार आगे बढ़ नही पाता है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण बल देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्ग राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की डाॅ0 शिवांगी टण्डन ने कहा कि आज के समय नारी सशक्तीकरण विषय बहुत अहम है। उनके लिए बहुत से कानून एवं नीतियां है। परन्तु उनके प्रति जागरूकता में कमी है। जेन्डर जस्टिस बहुत आवश्यक है। क्लास कास्ट और जेन्डर तीनों बहुत जरूरी है।
वेबिनार की संयोजक प्रो0 तुहिना वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
वेबिनार का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं विश्वविद्यालय कुलगीत की प्रस्तुति के साथ की गई। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डाॅ0 सिंधू सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर महिमा चैरसिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम मोडरेटर इंजीनियर मनीषा यादव एवं डाॅ0 सरिता द्धिवेदी रही। तकनीकी सहयोग इंजीनियर पारितोष त्रिपाठी इंजीनियर राजीव कुमार इंजीनियर रमेश मिश्र ने प्रदान किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ प्रो0 नीलम पाठक प्रो0 अशोक शुक्ला प्रो0 चयन कुमार मिश्र प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह प्रो0 राजीव गौण प्रो0 विनोद श्रीवास्तव प्रो0 रमापति मिश्र सहित अलग.अलग प्रांतों से लगभग 450 लोग आनलाइन एवं यूट्यूब से जुड़े रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.