

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत सेवा प्रमुख का निधन
अयोध्याजिलेराज्य October 8, 2020 Times Todays 0

दिनेश कुमार वैश्य
बाबा बाजार मवई अयोध्या/ अवध प्रांत के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत सेवा प्रमुख हरिश्चंद्र सिंह का निधन होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।श्री सिंह अयोध्या जिले की रुदौली तहसील के अमराई गांव में मजरे लोधौरा गांव के निवासी थे तथा लंबे समय से संघ व बीजेपी से सक्रिय रूप से जुड़े थे।श्री सिंह शिक्षक भी थे वे करीब तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे,हार्ट रोग से पीड़ित रहा करते थे बताया गया कि करीब चार माह पूर्व उन्हे इसी समस्या को लेकर चिकित्सकों ने पेशमेकर मशीन भी लगाया था।
No comments so far.
Be first to leave comment below.