

सादगी के साथ होगा राम की लीलाओं का मंचन
अयोध्याजिलेराज्य October 8, 2020 Times Todays News 0

दिनेश कुमार वैश्य
बाबा बाजार मावई अयोध्या/कोविड 19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए श्री रामलीला समिति ने इस वर्ष सांकेतिक रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विभिन्न लीलाओं के आयोजन करने का निर्णय लिया है।श्रीराम लीला समिति रूदौली की बैठक में सर्वसम्मति से श्रीरामलीला के गौरवपूर्ण १३१ वे वर्ष में कोविड 19 महामारी के कारण सांकेतिक सादगी के साथ रामलीला मंचन का आयोजन करने का निर्णय लिया है।इस वर्ष का आयोजन ११ दिवसीय होगा(१७/१०/२०२०
कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जिसका समापन आगामी २७/१०/२०२०)को होगा।श्रीरामलीला मैदान में आयोजित सभा में पूर्व अध्यक्ष स्व0 शिवदयाल गुप्त कार्यकारिण सदस्य ,स्व0 बंशी लाल गुप्त एवम् प्रमुख कार्यकर्त्ता स्व0 दिलीप राठौर के निधन पर सभी पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने २ मिनिट का मौन रख कर शोक संवेदना प्रकट की। आगामी 17 अक्टूबर से आरंभ होने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विभिन्न लीलाओं को विधिक ढंग से मंचन करने के संबंध में विधिवत विचार विमर्श किया गया
No comments so far.
Be first to leave comment below.