

डॉ. उपेंद्र सिंह कोरोना कर्मवीर राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित
अयोध्याजिलेराज्य October 7, 2020 Times Todays News 0

डा.आनंद गोपाल सिंह
अयोध्या/ राष्ट्रीय होमियो चिकित्सा विकास महासंघ भोपाल मध्य प्रदेश मे आयोजित वेबीनार में राजकीय डॉ बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल देवकाली अयोध्या के प्राचार्य डॉ उपेंद्र सिंह को कोरोना कर्मवीर राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है वेबीनार को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बी सी जैन ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 आपदा काल में भारतीय संस्कृति में वसुधैव कुटुंबकम एवं विश्व बंधुत्व के श्रेष्ठतम आदर्श ,अपनी योग्यता, क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुरूप सत्य निष्ठा समर्पित सहयोग एवं पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा का पालन करते हुए राष्ट्र सेवा कार्य में आपके अमूल्य योगदान के निमित्त कोरोना कर्मवीर राष्ट्र सेवा सम्मान का यह अभिनंदन पत्र प्रदान करते हुए गौरवपूर्ण अनुभूत हो रही है वेबीनार में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष डॉ अर्चना श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव डॉ दीपक सिंह राष्ट्रीय महासचिव डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने भी प्राचार्य डॉ उपेंद्र सिंह के कार्यों को सराहा ,कोरोना कर्मवीर राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित किए जाने पर होमियो मेडिकल कॉलेज अयोध्या के चिकित्सक डॉ माधुरी गौतम, डॉ पी एस त्रिपाठी ,डॉ आर आर यादव, डॉ ए जी सिंह डा. तुलसीराम सहित विद्यालय परिवार ने प्राचार्य को बधाई दिया
No comments so far.
Be first to leave comment below.