कृषि बिल को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष:लल्लू सिंह कृषि बिल को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष:लल्लू सिंह
अयोध्या। क्रेन्द्र सरकार द्वारा किसान हित में पारित कृषि बिल की जानकारी किसानों तक पहुचानें के लिए भाजपा ने जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित... कृषि बिल को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष:लल्लू सिंह

अयोध्या। क्रेन्द्र सरकार द्वारा किसान हित में पारित कृषि बिल की जानकारी किसानों तक पहुचानें के लिए भाजपा ने जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के महानगर के पदाधिकाियों व मण्डल अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह थे।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विपक्ष पूरे देश में कृषि बिल को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा है। एमएसपी के बारे में किसानों को झूठ बताया जा रहा है। जबकि वास्तविकता यह है कि कृषि बिल से एमएसपी प्रभावित नहीं होगी। बल्कि जारी रहेगी। सरकार का प्रत्येक कदम किसानांे को उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने के लिए लिया गया है। कृषि बिल के माध्यम से किसानों को अतिरिक्त व्यापारिक अवसर प्राप्त होगा। सरकार किसानों के हितार्थ कटिबद्ध है। विपक्ष के झूठ का पर्दापाश करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में किसानों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें इस बिल के बारे में जागरूक करेंगे।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कृषि बिल के बारे में विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता तैयार है। गांव-गांव जाकर भाजपा कार्यकर्ता इस बिल के बारे में किसानों को जागरूक करेंगे। इस हेतु सभी को जिम्मेदारियां मण्डलवार व सेक्टर वार सौप दी गई है। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसानों से सम्पर्क स्थापित कर विपक्ष के झूठ को बेनकाब करेंगें।
इस अवसर पर भाजपा महानगर के मण्डल अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *