

बहुजन समाज पार्टी ने शोक संवेदना व्यक्त किया
अयोध्याजिलेराज्य October 1, 2020 Times Todays 0

गोसाईगंज । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ग्राम पंचायत मया निवासी रमेश सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है। बहुजन समाज पार्टी फैजाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार विमल पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम शुभ भावन भारती बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा महासचिव राम भारत वर्मा वीरेंद्र कुमार गौतम दुर्गेश मिश्र पप्पु कुमार राव विश्वनाथ कुमार बंशीधर ओम प्रकाश गौतम सहित कई अन्य बसपा कार्यकर्ताओं ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी नेता प्रदीपजयसवाल भारतीय जनता पार्टी नेता शेखर जयसवाल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ विजयलक्ष्मी जायसवाल ने भी शोक व्यक्त किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.