सत्य की हमेशा विजय होती है:अभिषेक मिश्रा सत्य की हमेशा विजय होती है:अभिषेक मिश्रा
अयोध्या। सीबीआई की विशेष अदालत के द्वारा अयोध्या विध्वंस केस में बुधवार को सीबीआई की अदालत से सुनाये गये फैसले पर लालकृष्ण आडवानी, डा... सत्य की हमेशा विजय होती है:अभिषेक मिश्रा

अयोध्या। सीबीआई की विशेष अदालत के द्वारा अयोध्या विध्वंस केस में बुधवार को सीबीआई की अदालत से सुनाये गये फैसले पर लालकृष्ण आडवानी, डा मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, महंत नृत्य गोपाल दास, कल्याण सिंह व सांसद लल्लू सिंह समेत सभी आरोपितों को बरी कर दिया। अदालत द्वारा सुुनाये गये इस फैसले से भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गयी। पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि सत्य की हमेशा विजय होती है। विपक्षी दलों के द्वारा रचे गये षडयंत्र का पर्दाफ़ाश हो गया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। इस अवसर पर कमलेश श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, दिवाकर सिंह, तिलकराम मौर्या, राकेश मणि त्रिपाठी, रवि सोनकर, विपिन सिंह बब्लू, काशीराम रावत, केशव बिगुलर, रमेश पाण्डेय, राजेश सिंह, संजय निषाद, सुनील यादव, डा अंशुमान मित्रा, विनोद गुप्ता, देवता पटेल मौजूद रहे।  

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *