

सपा महिला सभा ने कैंडल मार्च निकाला
अयोध्याजिलेराज्य September 30, 2020 Times Todays News 0

फैजाबाद 30 सितम्बर। दिल्ली के अस्पताल में गैंगरेप की शिकार की दुःखद मौत को लेकर महानगर अध्यक्ष महिला सभा समाजवादी पार्टी, अयोध्या सरोज यादव के नेतृत्व में महिला सभा ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि अर्पित कर न्याय की गुहार लगाई। ‘‘बिटिया हम शर्मिन्दा हैं, तेरे कातिल जिन्दा हैं, बिटिया के हत्यारों को, फाँसी-फाँसी दो’’ जैसे नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में महिला सभा ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोक-झोक हुई। जिला प्रशासन द्वारा रोकने की तमाम कोशिशों के बावजूद भी प्रदर्शनकारियों ने कोविड-19 को ध्यान में रखकर मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कैंडल मार्च निकाला। महानगर अध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव ने कहा कि हाथरस की दलित समाज की बेटी को गैंगरेप के बाद बुरी तरह तड़पाया गया। यह बहुत ही हृदयविदारक एवं दर्दनाक घटना है। बीजेपी सरकार में महिलाओं व बेटियों की आबरू और जीवन सुरक्षित नहीं है। इस सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार के चलते उत्तर प्रदेश महिला तथा बेटियों के लिए अभिशाप बन गया है।कैंडल मार्च के उपरान्त श्रद्धाजंलि शोक सभा की गयी जिसमें पीड़िता की आत्मा की शान्ति एवं उसके परिवार को हिम्मत एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गयी। इस शोक सभा में महानगर अध्यक्ष महिला सभा के साथ जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव, सविता मेहरोत्रा, अर्पणा जायसवाल, पूनम यादव, डा0 निशात अख्तर, अल्पना, यासमीन, फरजान, रिजवाना, रीता, रीना, राजकुमारी, यशोमती, प्रतिभा आदि दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.