लोककल्याण को संकल्पित पोषण का प्रतिमान लोककल्याण को संकल्पित पोषण का प्रतिमान
मनी राम वर्मा पोषणमाह 2020 का सराहनीय मोहक कार्यक्रम भारतीय साहित्य एवं समाज विकास शिाक्षा समिति अम्बेडकरनगर के बैनर तले टाण्डा की धरती से... लोककल्याण को संकल्पित पोषण का प्रतिमान


मनी राम वर्मा

पोषणमाह 2020 का सराहनीय मोहक कार्यक्रम भारतीय साहित्य एवं समाज विकास शिाक्षा समिति अम्बेडकरनगर के बैनर तले टाण्डा की धरती से संचालित हो लोककल्याण का आनलइन बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है। इसके अन्तर्गत 9 सितम्बर 2020 को पोस्टर प्रतियोगिया आयोजित की गयी। इसका विषय ‘पोषण बेस्ट पोस्टर अवार्ड’ रहा। इसमें अंशू वर्मा, आंशिक गुप्ता, वीणा कुमारी को विभिन्न वर्गों में सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ। 20 सितंबर 2020 को स्लोगन राइटिंग आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को उक्त समिति और नेट प्रो फैन के सम्मलित रूप में सहयोग से संचालित किया गया। इसका विषय ‘उत्तम पोषण से उत्तर प्रदेश रोशन’ रहा। 19 सितम्बर 2020 को पोषण माह सेल्फी श्रृंखला के आयोजन में सभी की भागीदारी बढ़ाने, जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु आनलाईन प्रतियोगिता कराई गयी। पुनः 21 सितम्बर 2020 को हम भी बोलेंगे श्रृंखला का आयोजन महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने हेतु किया गया। इसी क्रम में 26 सितम्बर 2020 को किड्स कुकिंग इवेंट विषय पर फोर्टिफाइड रेसेपी विथआउट फायर, का आयोजन माता पिता को जागरूक उपभोक्ता, समझदार अभिभावक बनाने हेतु एवं बच्चों तक उस ज्ञान को पहुचाने औए उनका योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। जिसमे विभिन्न जगहों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें आदित्री, सिद्धि, मिशिका, आर्यमन, अर्नव आदि बच्चों ने बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। पोषण माह जागरूकता के लिए प्रतिदिन एक विषय पर जागरूकता हेतु 1 वीडियो का आनलाईन प्रदर्शन पूरे पोषण माह में किया गया। इस दौरान गर्भवती माता और नवजात शिशु, को कोरोना से बचाव की सवधनियां, किचेन गार्डन, कुपोषण निवारण उपचार आदि 30 विषयों पर आनलाईन वीडियो डायटीशियन तृप्ति धवन द्वारा स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से कविता के माध्यम से बताये गए। उक्त समस्त आयोजनों का कुशल संयोजन तृप्ति धवन द्वारा किया गया। ज्ञातब्य हो कि 14 अगस्त 2020 को स्वतत्रता दिवस की पूर्व संध्या में अप्रहन 02ः30 से 05 बजे तक भारतीय साहित्य एवं समाज विकास शिाक्षा समिति अम्बेडकरनगर के बैनर तले एक दिवसीय नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया था। डाॅ0 मनीराम वर्मा के संरक्षकत्व में डाॅ0 तृप्ति धवन ने ‘‘मेरा तिरंगा मेरी शान’’ विषयक आयोजन का कुशल संयोजन किया। सतीश धवन ने कुशलता पूर्वक सह संयोजन का कार्यभार सम्भाला। एक छोटी सी बच्ची अदित्री मेहरोत्रा द्वरा प्रस्तुत राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम की शुरूआत हुई। उक्त अवसर पर आदर्श कन्या पी0जी0 कालेज बरूआ जलांकी की उप प्राचार्या डाॅ0 करूणा वर्मा, हिन्दी प्रवक्ता डाॅ0 मनीराम वर्मा, बी0एच0यू0 वाराणसी की विषय विशेषज्ञ डाॅ0 ़ऋचा मिश्रा एवं डाॅ0 अनामिका सिंह ने अपना साहित्यिक उद्बोधन किया। विशिष्ट कथावाचिका राममर्म प्रबोधिका साध्वी माण्डवी अनुचरी के सारगर्भित उद्बोधन ने कार्यक्रम में चारचाँद लगा दिया। केन्द्रीय विद्यालय हलवारा पंजाब से फूलचन्द्र विश्वकर्मा ने अपना काव्यपाठ किया। रामचन्द्र वर्मा साँची ने कार्यक्रम को बेहतर काव्यरस से अभिभूति किया। कवयित्री पूजा गुप्ता, रूपा पटेल, अलंकृता चैधरी, काम्या सिंह, अंजली मिश्रा, डाॅ0 रवीन्द्र आस्थाना, विदुषी आस्थाना प्रिया, अशोक आनन्द, स्वाति प्रसाद, अन्नपूर्णा गुप्ता, श्रद्धा सिंह, स्वेता यादव, प्रियंका चैरसिया, सरोज यादव, शिवांगिनी चैबे, अमिषा तिवारी एवं अन्यन्य नवोदित साहित्यानुरागियों ने तिरंगे के सम्मान में काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में सैकड़ो कवियों/साहित्य प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति धवन ने किया। ज्ञातब्य हो कि इस तरह के कार्यक्रम को जिले में सम्पन्न कराने वाले ये पहले कदम हैं। कार्यक्रम की संयोजिका/संचालिका एवं जिले की प्रथम डायटीशियन तृप्ति धवन जी से बात करने पर उन्हांेने बताया कि हमारे जिले में इस प्रकार का यह प्रथम वेबिनार है किन्तु इसके पूर्व इसी समिति के बैनर तले ‘‘कोविड के प्रति जागरूकता’’ एवं ‘‘पर्यावरण दिवस’’ पर आनलाईन क्विज प्रतियोगिता को भी सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जा चुका है।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *