गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह करेंगे सपाई गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह करेंगे सपाई
 अयोध्या 28 सितंबर।समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव व महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने यह बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं... गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह करेंगे सपाई

 अयोध्या 28 सितंबर।समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव व महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने यह बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के निर्देश पर आगामी 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के नीचे 2 घंटे का मौन व्रत रखेंगे।पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि किसान, नौजवान, व्यापारी, श्रमिक ,अधिवक्ता और विपक्ष का दमन कर सत्तारूढ़ दल द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सपा कार्यकर्ता सत्याग्रह करेंगे । महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दयनीय है अपराध बढ़ रहे हैं भाजपा सरकार उसके आगे बेदम दिख रही है महिलाओं बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं सरकार की जन विरोधी रवैया के खिलाफ़ गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा के नीचे गांधी पार्क फैजाबाद में 2 घंटे के लिए मौन सत्याग्रह रखेंगे । पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी जिला कमेटी व महानगर कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *