

फोरलेन के खिलाफ विरोध
अयोध्याजिलेराज्य September 28, 2020 Times Todays News 0

फोरलेन के विरोध में मारुती नन्दन मिष्टान प्रतिष्ठान, हनुमानगढ़ी अयोघ्या में अयोघ्या उधोग व्यापार मंडल की बैठक हुई जिसमें सैकड़ो व्यापारियो ने शिरकत की,बैठक की अध्यक्षता नन्द कुमार गुप्ता व संचालन मंत्री चंदन मोदनवाल ने किया। बैठक मे राम बाबू बेबस ने कहा सभी वयापारियो को अपनी अपनी दुकानो पर फोरलेन के खिलाफ पोस्टर हाथो में लेकर सांकेतिक रूप से विरोध करना चाहिए, गोपाल मोदनवाल ने कहा कि अयोघ्या एवं फैजाबाद शहर हैडबिल बाटकर लोगो को जागरूक करते हुए समर्थन मागां जाय।विजय साहू ने नये आये नगर आयुक्त नगर निगम से मिल कर समस्या उठाने की बात की,राम नाथ कसौधन ने कहा कि भाजपा से हमें सहयोग नही मिल रहा है लिहाजा हम सभी को काँगेस, बसपा,सपा के जिले के पदाधिकारियों से मिलकर अपनी रोजी बचाने के लिए समर्थन मागा जाना चाहिए, राम चन्दर यादव जी इस आफत की घड़ी मे एकजुट होकर हम वयापारियो को इस अव्यवहारिक फोरलेन का पुरजोर विरोध करना है।बैठक मे ओमकार गुप्ता, व्यापारी नेता विकास मोदनवाल, जगन्नाथ यादव,मंगल मोदनवाल, सूरज पटवा, श्री राम गुप्ता,बैजनाथ गुप्ता,गोपालू गौड़,पवन मोदनवाल,सुनील कुमार,संजय कसौधन,सोनू मोदनवाल,अरविन्द तिवारी,राम रूप उदय नारायण सैनी आदि शामिल रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.