भाजपा प्रदेश महामंत्री का स्वागत भाजपा प्रदेश महामंत्री का स्वागत
दिनेश कुमार वैश्य बाबा बाजार मवई अयोध्या/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जे पी एस... भाजपा प्रदेश महामंत्री का स्वागत

दिनेश कुमार वैश्य

बाबा बाजार मवई अयोध्या/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जे पी एस राठौर का जिले की सीमा पर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने श्री राठौर को
धार्मिक व अन्य साहित्यिक
पुस्तकें भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।श्री राठौर मवई व रूदौली में मंडल प्रवास एवं समीक्षा बैठक करने आए थे।जाते जाते श्री राठौर कार्यकर्ताओं को हर बूथ मजबूत करने का गोपनीये मंत्र दे गए।
मवई व रुदौली बिकास खण्ड में आयोजित मंडल प्रवास की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे प्रदेश महामंत्री व अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जे पी एस राठौर कार्यकर्ताओं समर्थको में भरपुर उत्साह व नए जोश का संचार कर गए
प्रत्येक बूथ को विधवत मजबूत करने का मंत्र बताते हुए कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के बावत दिशा निर्देश दिए।श्री राठौर ने कहा कि पदाधिकारियों की कर्मठ कार्यकर्ताओं तथा पार्टी समर्थकों के साथ अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर हर माह बैठक होनी चाहिए ।जिससे पार्टी की गतिशीलता बनी रहे।कोरोना काल में पार्टी कार्य कर्ताओं की मेहनत को सराहा
और आगे भी ग्राम ,ब्लॉक ,तहसील, जिला से लेकर देश समाज के लिए जनसेवा को हर पल तैयार रहने को कहा।मवई मंडल की बैठक अमरचंद्र पटेल इंटर कॉलेज में मंडलअध्यक्ष अंजनी साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सेक्टर स्तर पर
कार्यवाही पुस्तिका तैयार की जाय।यह पुस्तिका स्थानीय संगठनात्मक गतिविधियों,पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संपूर्ण विवरण के साथ स्थानीय समीकरण का आवस्यक दस्तावेज होगा।पुस्तिका संगठन के लिए चुनावों में भी बहुपयोगी साबित होगी।इस पुस्तिका में सेक्टर का पूरा खाका तैयार होगा। सरकार की बहु आयामी योजनाओं का प्रचार -प्रसार करने पर भी
बृहद विचार विमर्श किया गया प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर के प्रत्येक चौखट। तक केंद्र व प्रदेश सरकार की बहु
कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।ऊन्होंने कहा कि विपक्ष द्रारा सरकार की योजनाओं के बावत आम जनमानस को भ्रमित किया रहा है।ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गयी है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय होने पर जोर दिया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजीव तिवारी,महामंत्री राधेश्याम त्यागीअशोक कसौंधन,धर्मेंद्र सिंह,अंजनी साहू,सेक्टर संयोजक,सेक्टर प्रभारी व मंडल पदाधिकारी गण
श्री राठौर के स्वागत सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *