

सड़क पर उतरे सपाइयों ने नारेबाजी कर किया ज़बरदस्त प्रदर्शन
अम्बेडकर नगरजिले September 27, 2020 Times Todays News 0

मनोज मद्धेशिया
मनोज मद्धेशिया
अम्बेडकरनगर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद की सभी तहसील मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी करते हुए सपाइयों ने प्रदर्शन किया जिला मुख्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष रामसकल यादव के अगुवाई में अकबरपुर पटेल तिराहा पर स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कलेक्ट्रेट के समीप स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पदमार्च किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा, विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव आनंद वर्मा मोहम्मद सईम महेंद्र यादव जगदीश राजभर सूरज अल्लाहदे सपा वरिष्ठ नेता विधान चंद्र चौधरीआदि सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे वही दूसरी ओर प्रसिद्ध बुनकर नगरी टाण्डा में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं टांडा समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष संदीप यादव के अगुवाई में टाण्डा नगर क्षेत्र के राजा का मैदान से तहसील मुख्यालय तक पदमार्च किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा पूर्व मन्त्री गोपीनाथ वर्मा जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू रविशंकर आनंद सैय्यद कसीम अशरफ पूर्व विधानसभा क्षेत्र टांडा फिरोज सिद्दीकी वरिष्ठ नेता महंत चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी मुसाब अजीम रघुनाथ यादव राकेश यादव शाद सिद्दीकी फैज़ान खान मोहम्मद आसिम खान मुशीर आलम गुड्डू सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।पद मार्च व प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फैजाबाद अंबेडकरनगर के पूर्व एमएलसीअजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा ने प्रदेश सरकार के ताना शाही रवैया प्रदेश में फैली भ्रष्टाचार गुंडागर्दी से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है आने वाले समय में जनता हिसाब लेगी इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित 06 पृष्ठ पर आधारित 20 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया जिसमें मुख्य रूप से किसानों व बुनकरों की समस्याओं का समाधान करने के साथ आजम खान की शीघ्र रिहाई की मांग शामिल रही। जिला मुख्यालय सहित टाण्डा जलालपुर आलापुर व भीटी तहसील मुख्यलाओं पर प्रदर्शन किया गया इस पद मार्च व प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली निरीक्षकों सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.