प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श:कुलपति प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श:कुलपति
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने आज परिसर में स्थित श्रीराम शोध पीठ का निरीक्षण किया। मौके पर... प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श:कुलपति

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने आज परिसर में स्थित श्रीराम शोध पीठ का निरीक्षण किया। मौके पर मुख्य नियंता एवं श्रीराम शोध.पीठ के समन्वयक प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कुलपति का स्वागत करते हुए श्रीराम शोध पीठ का अवलोकन कराया। शोध.पीठ में प्रभु श्रीराम की मूर्ति के लिए कुलपति ने जानकारी प्राप्त की और कहा कि इस कार्य में यथासंभव शीघ्रता लाई जाये। इसके साथ ही कुलपति जी ने शोध.पीठ में प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित भित्तिचित्र का भी अवलोकन किया जिसे देखकर कुलपति ने इसकी सराहना की। इस पर कुलपति प्रो0 सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श है। उनके आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य की परिकल्पना साकार की जा सकती है। इसके साथ ही कुलपति जी ने शोध.पीठ में प्रभु श्रीराम पर अबतक हुए व्याख्यानों एवं शोध कार्यो की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय डाॅ0 विनोद चैधरीए इंजीनियर अनुराग सिंहए डाॅ0 शैलेन्द्र कुमारए देवब्रतए ज्ञानेन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *