

मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर:अखिलेश यादव
अयोध्याजिलेराज्य September 26, 2020 Times Todays 0

अयोध्या/ मोदी सरकार का किसान बिल किसानों की बर्बादी व पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है इस किसान विरोधी बिल के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर किसानों के हक में अपनी आवाज बुलंद करें उक्त आह्वान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 28 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में अयोध्या जनपद से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कमला नेहरू भवन में आयोजित बैठक में कही।बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष/अ.भा. कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा किसान बिल से मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है तीनों किसान बिल में एमएसपी का जिक्र ना किए जाने से सरकारी अनाज की मंडियां समाप्त हो जाएंगी और पूंजीपति मनमाने मूल्य में किसानों से उनकी उपज खरीद लेंगे ऐसे किसान विरोधी बिल का कांग्रेस पार्टी डटकर विरोध करे। उन्होंने अधिक से अधिक कांग्रेसजनों से लखनऊ चलने की अपील की। महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर में किसान हित में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की पहुंचने की अपील की। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया प्रत्येक विधानसभा से 100-100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चलने की रणनीति बनाई है सभी कांग्रेसजन चार पहिया वाहनों से 28 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे अपने अपने क्षेत्रों से लखनऊ पहुंचेंगे एवं प्रदर्शन कर महामहिम को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता,महानगर सेवादल अध्यक्ष बसंत मिश्रा,महिला जिला अध्यक्ष मधु पाठक, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अजमल खलील,व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद दानिश जिया, व्यापार प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष अंकित जैन,पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष मंशाराम यादव,सोशल मीडिया मंडल कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पाण्डेय,वेद सिंह कमल,महानगर उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय,सुनील कृष्ण गौतम आदि सहित पांचो विधानसभा के प्रभारी मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.