

कांग्रेसजनों में शोक की लहर
अयोध्याजिलेराज्य September 26, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या/ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी के असामयिक निधन पर जनपद के कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने स्वर्गीय राजेंद्र त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा श्री त्रिपाठी जैसा निष्ठावान साथी अपने बीच से जाना बहुत ही दुखदाई है उनकी कमी हमें हमेशा सताती रहेगी। श्री त्रिपाठी के निधन पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में शोक सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय त्रिपाठी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वे सरलत की प्रतिमूर्ति निष्ठावान कर्मठ कांग्रेसी नेता थे उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है कांग्रेस नेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्री त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में प्रमुख रूप से अ.भा.कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक माधव प्रसाद,अ.भा. कांग्रेस कमेटी के सदस्य के के सिंहा,उग्रसेन मिश्रा,महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर,पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,शिवपूजन पाण्डेय,उपेंद्र सिंह लल्लू,महेश वर्मा,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पाण्डेय,पूर्व शहर अध्यक्ष नाजिम हुसैन,कर्मराज यादव,वेद कुमार सिंह कमल,राम सजीवन दूबे,भगवान बहादुर शुक्ला,सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता,युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी,प्रवीण श्रीवास्तव,उमेश उपाध्याय,दिनेश शुक्ला,शैलेंद्र पाण्डेय, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.