

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने खुशी मनाई
अयोध्याजिलेराज्य September 25, 2020 Times Todays News 0

गोसाईगंज
दिव्यांगजन अधिनियम का अनुपालन कराने के आदेश की खुशी मे गोसाईगंज रामबली नेशनल इंटर कॉलेज के हाल में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी महानगर अयोध्या के जिला अध्यक्ष राज कुमार राजभर के सभी पदाधिकारी व सदस्यो ने पटाखा फोड कर मिठाई व अपने घरों की छतों पर दीप जलाकर कर खुशी मनाई | राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की इस शासनादेश के जारी होने से विकलांग व्यक्तियों को उत्पीडन से मुक्त करवाने में मदद मिलेगी |
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के सुरेश कुमार गोस्वामी लवकुश गुप्ता तुलसीराम ने कहा की केवल राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ही विकलांग व्यक्तियों को उनका हक व अधिकार दिला सकती है| कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करने वालों में राजकुमार राजभर सुरेश कुमार गोस्वामी तुलसीराम माणिक लाल अजय कुमार धर्मेंद्र कुमार लवकुश गुप्ता अमरनाथ राजेश सरोज पवन सोनी आदि शामिल थे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.