

अनुशासन व संयम क्षत्रिय का चरित्र : अनूप
कुशीनगरजिले September 21, 2020 Times Todays News 0

डॉ ए एस विशेन/प्रेम प्रकाश
कुशीनगर
क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत का उद्देश्य प्रत्येक सदस्य में क्षत्रिय के मूल चरित्र अनुशासन व संयम की भावना को जागृत कर एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होने व एक बने नेक बने उक्ति को चरितार्थ करना है। यह बातें सोमवार को क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी स्थित आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रदेश संगठन मंत्री ठाकुर अनूप सिंह ने कही। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने के लिए संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव भ्रमण करें। एक दूसरे को सहयोग के लिए प्रेरित करें। मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सांगठनिक ढांचा व विस्तार पर चर्चा के उपरांत कहा कि गरीब व असहायों की मदद के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। देवरिया के महामंत्री रणविजय सिंह व ब्लाक अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजू सिंह, दीपेंद्र सिंह, विनीत शाही, शत्रुघ्न सिंह, मनीष सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.