

प्रदेश मे कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है: ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
कुशीनगरजिले September 21, 2020 Times Todays News 0

डॉ ए एस विशेन/प्रेम प्रकाश
कुशीनगर
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उप्र को ज्ञापन सौंपा। कसया कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि यह सरकार काला कानून के माध्यम से किसी को प्रताड़ित कर सकती है। इसको तत्काल वापस ले और युवाओं को रोजगार दे, किसानों के हित में काम करें। प्रदेश में विकास अपना मार्ग भूल चुका है।कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। दिन पर दिन अपराध लूट खसोट बलात्कार हत्या बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बदले की भावना से प्रताड़ित किया जा रहा है। आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार अपने जनविरोधी नीतियों से जनता को परेशान करना बंद करें और विकास रोजगार के तरफ ध्यान दे। भाजपा की कलई खुल गयी है। जनता अब मन बना चुकी है वर्तमान सरकार के दिन पूरे हो रहे हैं। आगे पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी कहा की जन आंदोलन के लिए हमें मजबूर ना किया जाए। आम जनता के हित में सपा सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी।इस दौरान ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख प्रियेश त्रिपाठी अलाउद्दीन अंसारी राजेंद्र यादव शुक्रउल्लाह अंसारी उग्रसेन यादव प्रभाकर जयसवाल राजेश पांडे सादिक अली मनोज श्रीवास्तव राकेश दुबे नेहरू कुशवाहा राजेश राजभर ऐनुल हक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता लाठी-डंडे और जेल जाने से नहीं डरते हैं जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरने को तैयार हैं क्योंकि यह तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
No comments so far.
Be first to leave comment below.