पीएम का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया पीएम का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया
परशुराम वर्मा रुधौली बस्ती। प्रधान मंत्री नरेंद्र के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। आज अंतिम दिन... पीएम का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया

परशुराम वर्मा


रुधौली बस्ती। प्रधान मंत्री नरेंद्र के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। आज अंतिम दिन रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने विधानसभा के रुधौली स्थित एक मैरेज हाल में पार्टी कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रीय वृद्ध जनो को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों को विस्तार से रखा । प्रधानमन्त्री के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के चयनित 125 वृद्ध जनो अंग वस्त्र, छड़ी, धोती एवं जूता देकर सम्मानित किया गया। तथा चार दिव्यांग जनो को ट्राई साईकिल दिया गया। इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह, रवि सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार राजू, महेश सिंह, हरिराम सिंह, महेंद्र विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मनोज ठाकुर, आदित्य दुबे, सुजीत सोनी आदि मौजूद रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *