

महादेवा घाट पर सफाई अभियान चलाया
अयोध्याजिलेराज्य September 18, 2020 Times Todays News 0

गोसाईगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वां जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महादेवा घाट पर सफाई अभियान चलाया। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में सुबह 7ः30 भाजपा कार्यकर्ता महादेव घाट पर पहुुंचे। और नदी के किनारे बने घाट की सीढ़ियों पर बाढ़ से बहकर आई मिट्टी, कचरा साफ किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सेवाभाव की राजनीति पर भरोसा करती है। सबका साथ सबका विकास हमारा मूल मंत्र है। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनाथ गुप्ता, शेखर जायसवाल पूर्व सभासद बजरंगी चौरसिया सभासद प्रशांत गुप्ता, नामिक सभासद अवधेश स्वर्णकार अनिल कुमार मल्लू राजेंद्र सोनी गिरजा शंकर पांडे पवन गुप्ता मनोज पांडे एवं भारतीय जनता पार्टी के आदि कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का का ध्यान रखते हुए सभी भाजपाई कार्यकर्ताओं ने महादेवा घाट की सफाई किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.