

महिला मोर्चा द्वारा फल वितरण
अयोध्याजिलेराज्य September 18, 2020 Times Todays News 0

गोसाईगंज। प्रधानमंत्री मोदी जी के 70वी जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है ।उसी कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया, बनराजा बस्ती गोसाईगंज, हरिजन बस्ती, मलिन बस्ती, कटरा स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों के साथ पूरे अयोध्या जिले में 70 स्थानों पर अयोध्या महिला मोर्चा द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम किया गया l जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल महामंत्री मीना कुमारी मंडल अध्यक्ष विनीता मोदनवाल ,मधु त्रिपाठी ,रागिनी सिंह के द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया तथा मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। उपरोक्त जानकारी शेखर जयसवाल ने दी।
No comments so far.
Be first to leave comment below.