

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजा
अयोध्याजिलेराज्य September 18, 2020 Times Todays News 0

दिनेश कुमार वैश्य
बाबा बाजार मवई अयोध्या।मवई चौराहा स्थित आर एन हॉस्पिटल मे बड़े धूमधाम वा हर्षोल्लास के साथ पूजा कर विश्वकर्मा भगवान का वैदिक पूजा कार्यक्रम मनाया गया।इसी क्रम मे मवई चौराहा के कई जगहों पर भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना की गई।कई लोगों ने अपने नये दो पहिया व चार पहिया वाहनों की भी पूजा कराई। मवई विकासखंड के अंतर्गत प्रमुख चौराहों बाजारों में संचालित दुकानों छोटे बड़े कारखानों दुपहिया चार पहिया वाहन सर्विस सेंटर पर विश्वकर्मा भगवान की पूजा बड़े श्रद्धा भाव तथा उत्साह के साथ मनाई गई इसी क्रम मेंअलग-अलग स्थानों पर स्थित विभिन्न मशीनरी, वाहन शो रूम, मोटर पार्टस, इंजीनियरिंग,आरा मिल आदि दुकानों में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई।आज के दिन लोगों में काफी उत्साह देखा गया।इस मौके पर रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव आर एन हॉस्पिटल मवई चौराहा पहुँच कर विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण व फूल अर्पित कर पूजा अर्चना किया।उसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को अनेक प्रकार के फलो को वितरित कियाऔर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी जाहिर करते एक दूसरे को मुँह मीठा कराया और दीर्घायू होने की कामना की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू बाबाबाज़ार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा समाजसेवी जगन्नाथ यादव डॉ कुलदीप यादव डॉ राम तीरथ यादव डॉ संजय मिश्रा राम देव यादव संतोष मौर्या राजेश शर्मा सुनील मिश्रा विकास यादव पप्पू यादव जुनेद अहमद सुरेन्द्र यादव संग्राम सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे।जिनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होली की ईश्वर से कामना की गई
No comments so far.
Be first to leave comment below.