

पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव
जिलेबस्ती September 17, 2020 Times Todays 0

एस एन दुबे
बस्ती
- कलवारी थाना क्षेत्र के खखोड़ा (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के खखोड़ा गांव में बुधवार देर शाम अस्सी वर्षीय बृद्ध की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित चिलबिल के पेड़ की डाल से लटका पाया गया। जिला नदिया पश्चिम बंगाल के रहने वाले चैतन्यू चटर्जी कलवारी थाना क्षेत्र के खखोड़ा गांव में अपनी बेटी के घर आठ माह से रह रहे थे। बुधवार शाम घर से शौच करने के लिए कह निकले। रात में भोजन के समय तक घर नहीं पहुंचे। उनके बेटी उषा के बेटे अरुण कुमार खोजने के लिए निकले। काफी देर तक उनका कुछ पता नहीं चला। उसके बाद गांव के कुछ लोगों के साथ खेत के तरफ ढूंढने लगे। रात लगभग नौ बजे सिवान में एक चिलबिल के पेड़ से लटकते नजर आये। मृतक के बेटे मधु चटर्जी वर्तमान में सीआरपीएफ कैंप गया में तैनात हैं।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने शव को नीचे उतरावा कर शव का निरीक्षण किया। बताया कि देखने से मौत हैंगिंग के कारण लग रहा है। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही पता चलेगा।
2
नगर थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर सुबह 8 बजे फुटाहिया चौराहे से कुछ दूरी पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास गुजर रहे राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक की पहचान, सुनील कुमार पुत्र झिनकान निवासी नगर बाजार बस्ती के रूप हुई। वहीं मामले में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मृतक टेंपो चालक था और शाम के समय लोगों ने इसे शराब के नशे में फुटहिया के पास टहलते हुए देखा था, सुबह के समय इसे मृत अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआं पाया गया 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, फिलहाल फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.