

नरेन्द्र मोदी के सत्तरवें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही भाजपा
कुशीनगरजिले September 16, 2020 Times Todays News 0

डॉ ए एस विशेन/प्रेम प्रकाश
कुशीनगर
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान चलाकर जिला मुख्यालय के सत्तर स्थानों पर सफाई किया गया। बताते चलें कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सत्तरवें जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।इसी क्रम में आज विकास भवन,जिलाधिकारी कार्यालय,मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय,जिला अस्पताल,आर टी ओ दफ्तर,विकास खण्ड कार्यालय पडरौना,जिला सहकारी बैंक सहित सत्तर स्थानों पर भाजपाइयों नें झाडू़ लगाकर सफाई किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री प्रेमचन्द मिश्र नें कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है और प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी स्व्च्छ भारत के लिए संकल्पित हैं।भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि मोदी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हम स्वयं और अपनें आस पास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करें। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पी०एन०पाठक,कुशीनगर विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी,जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,विवेकानन्द पाण्डेय,सुदर्शन पाल जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला,मनोज जायसवाल,सीता सिंह जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल,बलिराम यादव,रामगोपाल गुप्ता सहित विश्वरंजन कुमार आनन्द,जयप्रकाश शाही,धनन्जय तिवारी,केशवनाथ उपाध्याय,अशोक यादव,नवनीत तिवारी,गौरव तिवारी,धर्मेन्द्र तिवारी,अंकित लोहिया आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.