जिले में चलाया गया स्वच्छता अभियान जिले में चलाया गया स्वच्छता अभियान
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिन महानगर व जिले में व्यापक स्तर... जिले में चलाया गया स्वच्छता अभियान

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिन महानगर व जिले में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। महानगर में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व महिला मोर्चा ने किया। जिसमें सभी मंडलों के अध्यक्षों व पार्षदांे ने अपनी भागीदारी सुनिश्चत की। कोरोना पाजिटिव होने के कारण महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा अपने घर से ही पूरे प्रकरण की मानीटरिंग करते रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने बताया कि आज बृहस्पतिवर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 70 स्थानों तथा महानगर में 11 स्थानों पर सीएचसी व पीएचसी में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, नंद कुमार सिंह, स्मृता तिवारी, बसंती सिंह, पुष्पा सिंह, विजेता जायसवाल, सुनीता उपाध्याय, इंदू गुप्ता, यमुुनोत्री केसरवानी, रमेश पाण्डेय, अंशुमान मित्रा, विद्याकांत द्विवेदी व पार्षदों में डा नीलम सिंह, अन्नू जायसवाल, बुद्धिपाल प्रजापति, सुरेन्द्र यादव, संतोष सिंह, महंत रमेश दास, बृजेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश अंदानी मौजूद रहे।
वहीं जिले में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में बीकापुर मंे स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें शिव कुमार सिंह, मोनू पाण्डेय, भरत श्रीवास्तव, राना, सोहावल पूर्व व पश्चिमी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मंे, मिल्कीपुर में जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, मवई मंे ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, बाबा बाजार में निर्मल शर्मा, अंजनी साहू, गोसाईगंज में अशोक वर्मा, तारुन में राघवेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *