

वृद्धाश्रम में अन्नदान कार्यक्रम
राज्य September 14, 2020 Times Todays News 0

वेद प्रकाश पांडेय
बेंगलोर। उत्तर प्रदेश सेवा मण्डल द्वारा पितृपक्ष के उपलक्ष्य में रविवार को मागड़ी रोड स्थित गांधी वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) में अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष एन.के. गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंडल की ओर से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए राशन की सामग्री, फल व सब्जियाँ, दवाएं, सैनिटाईजर, मास्क तथा अन्य घरेलू सामान भी प्रदान किया गया। वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिटेशन का कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें मंडल के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भी भाग लिया तथा उनके साथ कुछ समय भी बिताया। इस मौके पर मंडल के सचिव योगेश मित्तल, उपाध्यक्ष कृष्णकांत दुबे, प्रमोद कुमार जैन, प्रमोद कुमार गुप्ता, जीतेन्द्र गुप्ता, वी.के.पटेल, अशोक शर्मा, नवीन गोविल, हृदेश गुप्ता, अजय कुमार जैन, रमाकांत दुब एवं दिवेश मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्यगण एवं महिलाएं भी उपस्थित थीं।
No comments so far.
Be first to leave comment below.