

गन्ना किसानों के बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर शासन को भेजें: सांसद
कुशीनगरजिले September 13, 2020 Times Todays News 0


डॉ ए एस विशेन/ प्रेम प्रकाश
कुशीनगर
गन्ना किसानों के बाढ़ से नुकसान फसलों के सर्वे कार्य कराकर शासन को भेजने के लिए सांसद विजय कुमार दुबे ने जिलाधिकारी कुशीनगर को शीघ्र आंकलन करके शासन को सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।जनपद में गन्ना किसानों के बाढ़ व बारिश से हुए नुकसान फसल के मामले को संज्ञान में लेते हुए सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने जिलाधिकारी भूपेन्द्र एस चौधरी को दूरभाष पर जल्द से जल्द सर्वे कराकर शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया।जिस पर जिलाधिकारी ने संसाद श्री दुबे को आस्वस्त किया कि जल्द ही सर्वे कार्य कराकर शासन को भेज दिया जाएगा।साथ ही श्री दुबे ने बताया कि उक्त विषय पर मै मा० मुख्यमंत्री जी से मिलकर गन्ना किसानों के फसलों के हुए नुकसान के लिए वार्ता कर अनुदान दिलाने हेतु निवेदन करूँगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.