महाराष्ट्र सरकार व अबू हासिम आजमी का फूंका पुतला महाराष्ट्र सरकार व अबू हासिम आजमी का फूंका पुतला
आजमगढ़/ जनपद  आजमगढ़ में कंगना राणावत के समर्थन में महाराष्ट्र सरकार व समाजवादी पार्टी नेता अबू आसिम आजमी का विरोध कर पुतला फूंका गया। ... महाराष्ट्र सरकार व अबू हासिम आजमी का फूंका पुतला

आजमगढ़/ जनपद  आजमगढ़ में कंगना राणावत के समर्थन में महाराष्ट्र सरकार व समाजवादी पार्टी नेता अबू आसिम आजमी का विरोध कर पुतला फूंका गया।  योगी युवा वाहिनी के मुख्य संस्थापक साहिल उपाध्याय जी के नेतृत्व मे योगी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने समाजवादी पार्टी के  महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उधव ठाकरे का विरोध प्रदर्शन कर सड़क पर निकले व पुतला भी फूंका।  योगी युवा वाहिनी के मुख्य संस्थापक साहिल उपाध्याय   का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार के तानाशाही रवैया पर नाराज होकर महाराष्ट्र  के मुख्यमंत्री का विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका  गया कंगना राणावत की जितना भी नुकसान हुआ है, महाराष्ट्र सरकार तुरंत भरपाई करें योगी युवा वाहिनी के मुख्य संस्थापक साहिल उपाध्याय  कहा  कि अबू हासिम आजमी कंगना राणावत पर जो अभद्र टिप्पणी की गयी  है उनकी योगी युवा वाहिनी  निंदा करते हैं व माफी मांगने की मांग करते हैं। अबू हासिम आजमी आजमगढ़ के ही रहने वाले हैं। युवा वाहिनी पदाधिकारी यह मांग करते हैं कि अबू आज़मी का आज़मगढ़ से बहिष्कार किया जाए।  पुतला फूंकने मे योगी युवा वाहिनी के मुख्य संस्थापक साहिल उपाध्याय , आशुतोष पाठक, कमल गोंड, मनीष मौर्य, बबूल मौर्य, शुभम मौर्य, संतोष कुमार आदि योगी युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *