राजीव गांधी के जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता राजीव गांधी के जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
अयोध्या/ पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न राजीव गांधी जी के 76वें जयंती पर द्वितीय ऑनलाइन जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, युवा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन... राजीव गांधी के जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

अयोध्या/ पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न राजीव गांधी जी के 76वें जयंती पर द्वितीय ऑनलाइन जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, युवा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु राजीव गांधी द्वारा अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में युवाओं,देश व समाज,गांव व किसानों,महिलाओं आदि के लिए किए गए कार्यों से अवगत कराना उद्देश्य है उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आगामी 13 व 14 सितंबर को स्वर्गीय राजीव गांधी जी की स्मृति में”भारत की सशक्तिकरण की यात्रा” विषय पर आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन की समीक्षा बैठक के दौरान कही बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी सुशील पासी ने कहा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी कराने के लिए युवक कांग्रेस,सेवादल,महिला,कांग्रेस छात्र संगठन व सभी प्रकोष्ठ व विभाग के कांग्रेसी पदाधिकारियों को लगना होगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश उपाध्यक्ष को विश्वास दिलाया अयोध्या के समस्त कांग्रेसजन उक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे और प्रतियोगिता ऐतिहासिक होगी उन्होंने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला प्रवक्ता शरीफ ने बताया इस प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क होगी इसमें 16 वर्ष से 22 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय होगी जिसमें प्रथम पुरस्कार लैपटॉप,द्वितीय पुरस्कार मोबाइल,तृतीय पुरस्कार टेबलेट के साथ साथ सैकड़ों अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे प्रतियोगिता का पंजीकरण वह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी जिसके लिए वेबसाइट https://yuvajosh.in/ पर लॉगइन करके जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इस अवसर पर प्रमुख रूप प्रदेश सचिव प्रदीप कोरी,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पाण्डेय,कर्मराज यादव,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,सचिव रणजीत सिंह,सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता,अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष राम सागर,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अजमल खलील,सोशल मीडिया मंडल कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पाण्डेय,अनिल सिंह,प्रमिला राजपूत,घनश्याम त्रिपाठी,लाल मोहम्मद,विजय पाण्डेय,उमेश उपाध्याय,अब्दुल हकीम,दिनेश कुमार शुक्ला,ऊषा कोरी,हृदय नारायण मिश्रा,कमलेश यादव,अजीत वर्मा,महंत जय मंगल दास,अमरजीत रावत,वीरेंद्र सैनी,गुड्डू आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *