

राष्ट्रीय पुरस्कार पा उदयराज ने बढ़ाया मण्डल का मान
अम्बेडकर नगरजिले September 9, 2020 Times Todays News 0


अयोध्या।पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 133 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवम लेखक संघ के तत्वाधान में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवम आधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले द्वारा मंडल के अम्बेडकरनगर जनपद अंतर्गत गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुल्तानपुर के वरिष्ठ शिक्षक उदयराज मिश्र को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत किया जाना पूरे प्रदेश के साथ साथ समूचे मण्डल के लिए भी गौरव की बात है।ये उद्गार अम्बेडकर नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने उक्त पुरस्कृत शिक्षक को बधाई देते हुए व्यक्त किये।
ज्ञातव्य है कि अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवम लेखक संघ वर्ष 1984 से प्रतिवर्ष राष्ट्रस्तर पर चुनिंदा शिक्षकों और मीडिया जगत के मूर्धन्य पत्रकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करता है।जिसके क्रम में इस वर्ष भी दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में भव्य आयोजन में उक्त पुरस्कारों को प्रदान किया जाना था किंतु कोरोना संक्रमण और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव दा के निधन से घोषित राष्ट्रीय शोक के कारण कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवम आधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले के 11 सफदरजंग स्थित सरकारी बंगले पर आयोजित किया गया।जिसमें सङ्घ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश से उदयराज मिश्र तथा दिल्ली प्रदेश से मिर्ज़ा बेग को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के साथ शेष 11 चिकित्साक्षेत्र के विभिन्न उत्कृष्ट चिकित्सकों व 4 अन्य प्रांतों के शिक्षकों को वर्चुअल पुरस्कृत किया गया।पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक को अंगवस्त्रम तथा मानपत्रम प्रदान किये गए।
ध्यातव्य है प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त किये जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बाद देश का दूसरा और किसी गैर सरकारी संगठन का पहला उक्त पुरस्कार मिलने से अयोध्या मंडल के साथ साथ समूचे प्रदेश के लोगों ने खुशी का इजहार किया है।इस अवसर पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी,आलापुर विधायक अनिता कमल,पूर्व राज्य सभा सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार,पूर्व लोकसभा सदस्य कुशल तिवारी सहित तमाम राजनेताओं व शिक्षाजगत से जुड़े नामचीन हस्तियों ने उक्त श्री मिश्र को बधाइयां दी है। बताते चलें कि श्री मिश्र हिंदी समाचार पत्र फैजाबाद की आवाज और उसके ऑनलाइन न्यूज़ चैनल टाइम्स टूडेज के नियमित स्तंभ कार और पाठक भी हैं। समाचार पत्र केे संपादक सुरेश पाठक ने श्री मिश्र को उनकी इस उपलब्धिि के लिए बधाई दी।
No comments so far.
Be first to leave comment below.