

थानाध्यक्ष का निलंबन वापस हो: बालेश्वर यादव
कुशीनगरजिले September 8, 2020 Times Todays News 0

डॉक्टर ए एस विशेन/ प्रेम प्रकाश
कुशीनगर
तरयासुजान थानाक्षेत्र के रामपुर में सोमवार की सुबह हुए दोहरे हत्या काण्ड में थानाध्यक्ष तरयासुजान ने अपराधी का सामना कर जांबाजी का परिचय दिया है। जबकि अधिकारियों द्वारा उन्हें पुरस्कृत करने के बजाय निलंबित कर दिया है। ऐसे में पुलिस का मनोबल गिरा है, जो बर्दास्त नही की जायेगा।
उपरोक्त बाते पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने रामपुर बंगरा में सोमवार को हुए दोहरे हत्या काण्ड के बाद ग्रामीणों के बीच समीक्षा के दौरान कही उन्होंने कहा क्षेत्र क्या पुरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।मुट्ठी भर सिपाहियों के साथ थानाध्यक्ष ने जैसे जांबाजी दिखाकर अपराधी को पकड़ा था काबिले तारीफ की बात है पर निलंबन जैसे आदेश परेशान करने वाला है। प्रशासन को यह आदेश वापस लेना होगा। उच्चाधिकारियों से में इस संबंध में बात करुंगा।
इस दौरान नन्दलाल विद्रोही,अब्दुल मन्नान,बीडीसी छोटे लाल यादव,सुग्रीम सिंह,फैक अली,बलीदास ,पारस नाथ सिंह,पन्ना लाल यादव, नथुनी यादव,प्रधान योगेन्द्र सिंह, सुचित चौहान,त्रीवेणी सिंह,जलेश्वर सिंह,संतलाल सिंह,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.