

जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों का चालान
अयोध्याजिलेराज्य September 8, 2020 Times Todays News 0

दिनेश कुमार वैश्य
बाबा बाजार मवई अयोध्या।मवई थाना क्षेत्र के ग्राम तालगांव में भूमि के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।सूचना पर पहुंची मवई पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को थाने पकड़ लाई और आवश्यक अभिलेखों की पूर्ति के बाद शांति भंग कि धारा में चालान कर दिया। हल्का के उपनिरीक्षक विनय यादव ने बताया कि बैनामा की भूमि को लेकर गांव के राजकुमार व बैजनाथ के बीच विवाद चल रहा था।शनिवार को दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया था।मवई थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि दोनों पक्षों के दो लोगों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.