संगठन मजबूत बनाना  आवश्यक : अखिलेश यादव संगठन मजबूत बनाना  आवश्यक : अखिलेश यादव
दिनेश कुमार वैश्य बाबा बाजार मवई  अयोध्या/  राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिये  कांग्रेसपार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव... संगठन मजबूत बनाना  आवश्यक : अखिलेश यादव

दिनेश कुमार वैश्य

बाबा बाजार मवई  अयोध्या/  राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिये  कांग्रेसपार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में एक बैठक रुदौली ब्लाक के चितईपुर में आयोजित की गयी। बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  सुशील कुमार  त्रिवेदी  राम राम ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता  व समर्थक उपस्थित थे।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत किये बगैर अपने किसी प्रकार के हक हेतु  संघर्ष नही किया जा सकता है।इस लिये कांग्रेस पार्टी इस समय गांव गांव में प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान चला रही है।उन्होने उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।पी सी सी सदस्य  पंडित  दयानन्द शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों का मुकाबला सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सभी धर्म  व वर्ग के लोगों को एक  साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।बाकी पार्टियां जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल मे रुदौली विधान सभा क्षेत्र में जितना विकास के कार्य किये गये उतना किसी भी अन्य  पार्टी की सरकार के कार्यकाल में नही हुए।श्री शुक्ला ने रुदौली विधान सभा मे हुए विकास के कार्यों को सिलसिलेवार गिनाया।बैठक को पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पाण्डेय,जिला महासचिव प्रताप बहादुर सिंह, विजय पाण्डेय,सुशील त्रिवेदी रमरम,कारिब करनी,अतीकुर्रहमान अब्दुल हकीम आदि लोगों ने सम्बोधित किया।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष पद के लिये चार लोगों ने दावेदारी पेश की।बैठक में हरिप्रसाद वर्मा,नैयरुद्दीन,कल्लू प्रधान, विनोद सिंह,शैलेन्द्र वर्मा,दिवाकर सिंह,मो0 तालिब,भगवानदास रावत,शकील बाबा,शिव सेवक पाण्डेय,आदि लोग उपस्थित थे। जिन्होंने पार्टी को सशक्त तथा संगठन को शक्ति प्रदान करते हुए गतिशील बनाए जाने की वचनबद्धता दोहराई
             

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *