

अध्यापिका पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
अयोध्याजिलेराज्य September 4, 2020 Times Todays News 0

गोसाईगंज। नगर की पुलिस को अध्यापिका पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य अभियुक्त 20000 के इनामी सुधीर सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। कोतवाल आशुतोष मिश्रा के अनुसार सुधीर सिंह बीते 17 जुलाई को राजापुर सरैया जा रही अध्यापिका निधि सिंह पर जानलेवा हमले का आरोपी था। पुलिस को उसको लंबे समय से तलाश थी। उसके ऊपर 20000 का इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार आज उप निरीक्षक सुनील सिंह के साथ कोतवाल तथा सिपाही शेषनाथ रमेश मोहित वाहन चेकिंग करते मुखबिर की सूचना पर सुधीर सिंह को दौड़ाकर पकड़ लिया। जामा तलाशी में उसके पास से एक आदत 12 बोर तमंचा जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। सुधीर के ऊपर धारा 307 120b का मुकदमा पहले दर्ज है। आज आर्म्स एक्ट बढ़ाकर उसे जेल भेज दिया गया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.