

कांग्रेस कल आयोजित करेगी थाली-ताली बजाओ कार्यक्रम
अयोध्याजिलेराज्य September 4, 2020 Times Todays News 0

भारतीय युवा कांग्रेस कल आयोजित करेगी थाली-ताली बजाओ कार्यक्रम। पूरे देश में होगा आयोजन। 5 सितंबर, शाम 5 बजे, 5 मिनट के लिए बेरोजगारी की आवाज़ बुलंद करने के लिए बजायेंगे थाली और ताली। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय कमला नेहरू भवन पर भी होगा आयोजन। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो० शाहिद भी होंगे शामिल। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने दी सूचना। जनपद के युवाओं से इस अभियान में जुड़ने की अपील भी की। मोदी सरकार की रोजगार और युवा विरोधी नीतियों के विरोध में किया जा रहा है आयोजन। सोती हुई सरकार को उसी की भाषा में नींद से जगाने के लिए कल कार्यकर्ता बजायेंगे थाली और ताली। जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम सफल कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
No comments so far.
Be first to leave comment below.