

हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर, प्रशासन मौन
अयोध्याजिलेराज्य August 31, 2020 Times Todays News 0

राजेश तिवारी
अंबेडकर नगर | आलापुर प्रशासन की अनदेखी के चलते क्षेत्र में हरे वृक्षों की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। एक तरफ राज्य सरकार पर्यावरण को लेकर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का अभियान चला रही है वहीं क्षेत्र में हरे वृक्षों की कटाई का कार्य बेरोकटोक चल रहा है। हरे वृक्षों की हो रही कटाई को रोकने में संबंधित विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे है। इसके चलते हरे वृक्षों की कटाई के कार्य में जुडे़ हुए लोग इस कार्य को बेखौफ कर रहे है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह कार्य दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अवैध रूप से कटाई कर वृक्षों को आरा मशीनों पर पहुंच रहे है। लेकिन प्रशासन व पुलिस द्वारा इसकी रोकथाम के लिए कोई कार्यवाही नहीं की जाती जिससे अवैध रूप से हरे वृक्षों को काटकर बेच रहे लोगों के हौसले बढ़ते जा रहे है। क्षेत्र में लगातार हो रही हरे वृक्षों की कटाई से वन संपदा समाप्त हो रही है। वहीं पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। जागरूक लोगों ने वृक्षों की कटाई पर अंकुश लगाने की मांग की है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.