

मेजर ध्यानचंद को अभी तक भारत रत्न न मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण:विकास
अयोध्याजिलेराज्य August 29, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद दद्दा के जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सादे
समारोह के मध्य रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक परिसर में मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह मौजूद रहे।दद्दा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते करते हुए उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद को अभी तक
भारत रत्न न मिल पाना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है । इसके लिए भारत सरकार को सार्थक पहल करना चाहिए।समारोह की अध्यक्षता संरक्षक राजेश चौबे व संचालन राष्ट्रीय खिलाड़ी अतुल वर्मा ने किया।संस्था के अध्यक्ष आकाश गुप्त ने कहा कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति का पालन करते हुए प्रत्येकप्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में तत्काल अनिवार्य रूप से खेल व शारीरिक शिक्षको की नियुक्ति करेंजिससे भविष्य में भारत खेल शक्ति के रूप में उभर सकें। बीपीएड संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद यादव ने कहा कि भारत को ओलम्पिक में पहचान दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद आज के युवाओ में खुद पहचान के लिए मोहताज है, कारण खेल व खेल गतिविधियों में सरकारी तंत्र की उदासीनता है।संस्था से जुड़े मंगल प्रजापति जी ने कहा कि आज राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन यापन के लिए
मनरेगा, ठेला लगाने व मजदूरी करने को विवश है जिसे देखकर मेजर साहब की आत्मा भी तड़प उठती होगी।
कोरोना काल मे ब्लड की किल्लत से जूझ रहें ब्लड बैंक में 18 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन
कराया जिसमें 15 लोग रक्तदान के योग्य पाये गए।
सर्वप्रथम कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने रक्तदान किया उसके बाद विजय वर्मा, मनीष
जायसवाल, जितेंद्र गौड़, राजेश यादव, आकाश गुप्त, सौरभ यादव, अतुल वर्मा, राजेन्द्र, प्रताप, सुनील चौधरी,
सुमित जायसवाल, विशाल गुप्त व अन्य शामिल रहें।
समापन पर कोच रोहित जायसवाल ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.