

मुआवजे की राशि के बारे में जानकारी ली
अयोध्याजिलेराज्य August 29, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या/ हवाई पट्टी के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि जो जनौरा वह धर्मपुर की है उससे प्रभावित लोगों से कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में कांग्रेसजनों का एक दल मिलकर उनके मुआवजे की राशि के बारे में जानकारी ली जिस पर प्रभावित लोगों ने बताया जनौरा व धर्मपुर के लोगों को दी जाने वाली मुआवजे की राशि अलग-अलग है जो न्यायोचित नहीं है सभी को मुआवजा एक तरह का मिलना चाहिए कांग्रेसी नेताओं ने प्रभावित लोगों की बात सुनकर उनकी आवाज उठाने का आश्वासन दिया और कहा कांग्रेस पार्टी उनके साथ अन्याय नहीं होने देगी। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया भूमि अधिग्रहण से प्रभावित लोग जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू से मिलकर अपनी पीड़ा बताएंगे इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,पूर्व प्रधान छवि राज यादव,शत्रुघन सिंह,अमरजीत रावत,विशेश्वर नाथ तिवारी,दिलीप तिवारी,ज्ञानेंद्र तिवारी,आदित्य,वीरेंद्र तिवारी,विजय यादव आदि मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.