

सपा-बसपा सत्ता के दबाव से डरे हुए हैं: राकेश सचान
अयोध्याजिलेराज्य August 27, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या/ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव/पूर्व सांसद व जोनल प्रभारी राकेश सचान ने आज सर्किट हाउस फैजाबाद में जनपद के प्रमुख कांग्रेसजनों से भेंट करके जनपद के ब्लॉकों में चल रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करते हुए आह्वान किया कि उक्त अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर ही कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही विपक्ष की भूमिका निभा रही है चाहे वह कानून व्यवस्था का मामला हो या किसानों में खाद की कमी का मामला हो चाहे यूपी में व्याप्त जंगलराज का मामला हो कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर कर रहे हैं व सड़कों पर उतरकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं सपा व बसपा सत्ता के दबाव से डरे हुए हैं श्री सचान ने पूरी एकजुटता से संगठन की सक्रियता बनाए रखने पर बल दिया। प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी सुशील पासी ने कांग्रेस संगठन को ब्लॉक स्तर से लेकर न्याय पंचायत व बूथ स्तर पर पूरी मजबूती से बनाने की आवश्यकता जतायी। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया इसके पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर राकेश सचान का स्वागत उपस्थित कांग्रेसजनों ने बुके देकर किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव,अ.भा.कांग्रेस के सदस्य/पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा,महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पूर्व जिला पंचायत सदस्य कर्मराज यादव,राम बक्श रावत,राकेश यादव अमरजीत रावत मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.