

छोटे भाई पर जानलेवा हमला
अयोध्याजिलेराज्य August 25, 2020 Times Todays News 0

सिकंदरपुर (बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में प्रॉपर्टी के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिकन्दरपुर निवासी अरविंद कुमार सोनी व भोला सोनी दो सगे भाई हैं। दोनों के बीच लम्बे समय से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। भोला बाजार में निकला था। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो मौका देख बड़े भाई अरविन्द ने धारदार बांके से हमला कर दिया। जिसमें भोला को गम्भीर चोटे आयीं और वह लहुलुहान हो कर गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल भोला को श्री राम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.